गोशाला पहुंची महिलाएं, सेवा की
आष्टा | इन्हरव्हीलक्लब की कार्यक्रताओं ने स्थानीय गोशाला में पहुंचकर गो सेवा की। क्लब अध्यक्ष एकता तिवारी ने कहा कि आज के समय में गो सेवा उनकी रक्षा करना सबसे बडा धर्म का कार्य है। हम गाय को माता मानते हैं। वहीं सभी प्राचीन धर्मग्रंथ गाय के महान उपकारों से भरे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी खाने-पीने की चीज पॉलीथिन में रखकर सड़क पर नहीं फेंके जिससे किसी जीव की मौत हो जाए। इस अवसर पर सचिव हेमलता सोनी, अर्चना सोनी, संगीता सोनी, उमा गुप्ता आदि उपस्थित थीं।