नाले की पुलिया संकरी, परेशानी
आष्टा | अलीपुरचौराहे से दोराबाद जाने वाले मार्ग पर पिछले कई वर्षों से नाले के ऊपर बनी संकरी पुलिया सड़क परेशानी का सबब बनती जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोराबाद जाने वाले मार्ग पर ईंट भट्टों के पास नाले के ऊपर बनी पुलिया की चौड़ाई कम होने से यदि आमने-सामने चार पहिया वाहन जाते हैं तो उन्हें क्रासिंग की भी जगह नहीं मिलती है। इस कारण मजबूरन एक वाहन चालक को पुलिया से थोड़ी दूरी पर अपने वाहन को रोकना पड़ता है तब कहीं जाकर दूसरा वाहन निकल पाता है। इसी तरह सड़क भी सकरी है और इसके दोनों और अतिक्र मण कर लिया गया है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।