- Hindi News
- प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
निर्माणाधीनछात्रावास स्थल अकोदिया रोड़ राणौगंज पर परमार समाज कल्याण शिक्षा समिति के तत्वावधान में समाज का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं कालापीपल, शुजालपुर, आष्टा के नपा चुनाव में विजयी हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में आष्टा नगर पालिका में तीसरी बार अध्यक्ष के रूप में चुने गए। अध्यक्ष कैलाश परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बापूलाल परमार मितेरा वाले द्वारा की गई। विशेष अतिथि के रूप में विधायक इंदरसिंह परमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं परीक्षा में प्रदेश स्तर टाप करने वाले छात्र ओमप्रकाश परमार, पीयुष परमार, बीएससी बायोटेक्नोलाजी मेडिपार्टमेंट से विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से टाप करने वाली छात्रा हिमाद्री दिलीप परमार को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार से समाज के अन्य छात्र-छात्राओं को भी उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। समाज आगे भी इसी प्रकार से प्रगति करता है तथा समाज संगठन मजबूत बना रहे एवं निर्माणधीन छात्रावास पर भव्य भवन खड़ा हो, इस संबंध में वक्ताओं ने अपने-अपने सकारात्तक विचार समाज के सामने रखें। कार्यक्रम को विधायक इंदरसिंह परमार, दिलीप परमार, जेपी परमार, श्रीराम परमार, भंवरलाल परमार, गजेंद्र सिह सिसोदिया, गेंदालाल परमार, लीलादेवी किशोरसिंह परमार, सरिता भोजराज परमार, शीला देवी, अशोक परमार, डॉ. नारायण सिंह परमार, माखनिसह परमार, बाबूलाल परमार, आदि ने संबोधित किया। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा पहले सामूहिक रूप से अपने आराध्य देव राजाभोज के चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान पार्षद सूरज परमार, मनोरमा परमार, विक्रमसिह सिसोदिया, ललिता परमार, रामसभा परमार का स्वागत कर सम्मान किया गया। स्वागत भाषण दीपक परमार ने दिया संचालन हनुमंत सिह परमार ने किया।
शुजालपुर में परमार समाज ने प्रतिभाओं का सम्मान किया
आयोजन