सम्मेलन में बताए स्वच्छता के फायदे
नगरके जनपद पंचायत परिसर में बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े, जिला पंचायत सीईओ आरआर भौंसले, एसडीएम नरोत्तम भार्गव थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सीइओ संजय अग्रवाल ने की। इसमें ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारी ग्रामीणा लोग उपस्थित थे। इस मौके पर कलेक्टर डॉ.सुदाम खाड़े ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान बहुत अच्छा अभियान है। इसके तहत हम साफ-सफाई कर अपने घर से लेकर क्षेत्र को साफ स्वच्छ रख सकते हैं। उन्होंने अभियान के प्रति ग्रामीण लोगों को जागरूक करने तथा शौचालय बनाकर उसका उपयोग करने के लिए पंचायत सचिवों रोजगार सहायकों को निर्देशित किया। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री भोंसले ने कहा कि स्वच्छता हर व्यक्ति के लिए जरूरी होती है। गांव में शौचालय नहीं होने के कारण हमारी बहू-बेटियों को लज्जित होना पड़ता है। इसलिए शासन भी गांवों को स्वच्छ बनाने पर लगातार कार्यक्रम चला रही है। इसलिए हर घर में शौचालय बनाना बहुत आवश्यक है। सम्मेलन को एसडीएम नरोत्तम भार्गव, जनपद पंचायत सीईओ संजय अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव में समूह का गठन करें तथा निगरानी करके खुले में शौच करने जाने वालों को समझाए तथा उनके यहां पर शौचालय बनाएं।
आयोजन