पंचायत चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन
आष्टा | ब्लॉकक्षेत्र में 22 फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नगर के जनपद पंचायत के सभागृह में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अनुविभागीय अधिकारी नरोत्तम भार्गव रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जनपद पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित जानकारी दी गई। जरूरी निर्देश दिए गए।