- Hindi News
- प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी का दल माउंट आबू के लिए हुआ रवाना
प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी का दल माउंट आबू के लिए हुआ रवाना
प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा आष्टा से माउंट आबू के लिए एक रवाना किया गया। इस अवसर पर भक्तों तथा लोगों ने स्वागत कर यात्रा की शुभकामना दी। इस अवसर पर वार्ड क्रंमाक 17 के पार्षद नरेंद्र कुशवाह प्रदीप प्रगति द्वारा भक्तों को प्रदीप प्रगति ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा चरण स्पर्श कर स्वागत किया। इसमें पार्षद नरेंद्र कुश्वाह की माताजी भी शामिल हंै। इस अवसर पर प्रदीप प्रगति ने बताया की प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय वि.वि. शाखा की दीदी कुसुम द्वारा सदैव सर्वजनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। आज उन्हीं की मेहनत लगन का नतीजा है कि इतनी अधिक संख्या में लोग जुड़े हंै।
इस अवसर पर कुसुम दीदी, प्रदीप प्रगति, नरेंद्र कुश्वाह, कन्हैयालाल शर्मा, मनोज कुश्वाह, हरिओम पटेल, प्रमोद भट्ट, हेमराज कुश्वाह, हरि सिंह, कैलाश सोनी, कैलाश कुश्वाह, साहू दादा, मुकेश आर्य आदि उपस्थित रहे।
दल के माउंट आबू रवाना होने पर लोगों ने स्वागत किया।