- Hindi News
- कार और पिकअप की आमने सामने की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
कार और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
आष्टा | आष्टा-शुजालपुरमार्ग पर गोशाला हकीमाबाद पुलिया के पास कार तथा पिकअप में आमने-सामने भिडंत होने से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर स्थित हकीमाबाद गोशाला के पास पुलिया पर कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे कार में सवार दिवडिय़ा निवासी धर्मेंद्र पुत्र देवबख्श की मौत हो गई। वहीं बड़ा बाजार आष्टा निवासी गिरजेश बैरागी पुत्र रणछोड़ दास बैरागी घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।