कार की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल
आष्टा | भोपाल-इंदौरफोरलेन स्थित अमलाहा के पास एक कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भोपाल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमलाहा निवासी राहुल पुत्र छोटेलाल लुनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके काका मोहन सिंह पैदल जा रहे थे कि इसी बीच मारूती कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल होने पर भोपाल रेफर किया गया है।