निर्माण के विरोध में दिया ज्ञापन
नगरके सुभाष ग्राउंड पर नगर पालिका द्वारा मछली मार्केट के अलावा अन्य निर्माण कराने के विरोध में खिलाडिय़ों ने गुरुवार को हरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर के सुभाष ग्राउंड के पास एक मछली बाजार का निर्माण किया जा रहा है। जबकि उसके पास ही देशी शराब का ठेका है और उसी के पास मछली बाजार का निर्माण होना है। ज्ञापन में बताया कि जबसे मैदान के पास शराब कलारी खुली है उसी दिन से खिलाडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय यहां पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। सुबह के समय यहां पर शराब की खाली बोतलें गंदगी करके चले जाते हैं। इस कारण मैदान पर खेलने आने वाले खिलाडिय़ों को पहले मैदान साफ करना पड़ता है उसके बाद खेल शुरू करते हैं।
यदि उसी स्थान पर मछली बाजार का निर्माण होता है तो परेशानी ओर बढ़ सकती है। यहां पर मछली बाजार बनने के बाद बदबू के कारण खेलना भी मुश्किल हो जाएगा। जिससे यह खेल मैदान खत्म हो सकता है। साथ ही यहां पर तेजी से बढ़ता अतिक्रमण भी हटाया जाए। जिससे खिलाडिय़ों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में हरेंद्र ठाकुर, अरविंद गोस्वामी, हदीश पठान, जावेद खान, चेतन वर्मा, अनवर मिर्ची, शेख शदाब, वसीम खां, गुड्डू अंसारी, नफीस पठान, जितेंद्र यादव, नवाब अली शामिल हैं।
गुरुवार को खिलाड़ियों ने मछली बाजार के निर्माण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
नाराजगी