चंदन लकड़ी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
वनविभाग ने मुखबिर की सूचना पर करीब एक लाख रुपए की चंदन की लकड़ी जब्त की है। हालांकि लंबे समय किसी कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है।
मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को करीब दो बजे दिन में वन विभाग के अमले ने नगर के लंगापुरा क्षेत्र में बगीचे मे लगे चंदन के पेड़ों को काटते हुए दो युवकों को वन अमले ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। रेंजर राजेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवको के पास से वन विभाग ने लगभग एक क्विंटल चंदन कटा हुआ जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि चंदन काटते हुए गिरफ्तार दोनों युवक जावर थाने के गांव खोयरा के रहने वाले हैं। विभाग इन दोनों युवकों से उन लोगों तक पहुंचने में जुटा है जिन्हे यह चंदन सप्लाई करते हैं। वन विभाग को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता में रेंजर राजेश शर्मा, डिप्टी रेंजर शरीफ खान, वनरक्षक रमेशचंद्र गहरवाल, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रमेश साहू वाहन चालक, रामसिंह तथा सुरक्षा श्रमिक शरीफ खां आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन विभाग ने चंदन काटते हुए दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।