समर्पण दिवस पर पितृ पुरुष को याद किया
भारतीयजनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाई।
इस अवसर पर पंडित उपाध्याय के चित्र पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प चढ़ाकर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली गई। वहीं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान आजीवन सदस्यता के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को नगर अध्यक्ष मुकेश बड़जात्या द्वारा जानकारी दी गई। इसके साथ ही अभियान में सभी सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
महासदस्याअभियान होगा शुरू : कार्यक्रमके मुख्य अतिथि भोपाल संभाग के संगठन मंत्री सुरेश आर्य ने कहा कि पंडित उपाध्याय कि मंशा के अनुरूप भाजपा देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर उसे लाभांवित कर मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रही है। वहीं आगे भी इसी प्रकार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि 13, 14 15 फरवरी को प्रत्येक वार्ड के पोलिंग पर महासदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय विधायक रंजीत सिंह गुणवान ने भी पं. उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अजय सोनी, राय सिंह मेवाड़ा, विनोद नागौरी, ओम नामदेव, कोमल जैन, पंकज यादव, शाहरूख कुरैशी, भगवत मेवाड़ा, संजय सोनी, कालू भट्ट, उमेश शर्मा, तारा कटारिया, राजू पाठक थे।