पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको नवनिर्मित मंदिर में राधाकृष्ण हनुमानजी परशुरामजी की मूर्ति की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

इसके पहले परिसर में मंदिर के शिखर पर कलश चढ़ाने के लिए बोली लगाई गई। कलश चढ़ाने की पहली बोली आष्टा के लक्ष्मी नारायण सोनी द्वारा 11 हजार बोली गई। पहले भगवान के दर्शन करने का लाभ नगर के पुरूषोत्तम लाल भसंाली ने 25 हजार एक की बोली लगाकर लिया। प्रथम आरती करने का अवसर नगर के अरविंद अजमेरा को मिला। इसके लिए 25 हजार रुपए की बोली लगाई गई। इसी तरह पहले झाडु पोछा लगाने की बोली नगर के नीलेश झंवर द्वारा लगाकर इसका लाभ लिया। नगर के श्रीकृष्ण मंदिर में पांच दिनों से चल रहे हवन, पुजन, यज्ञ प्रवचन के कार्यक्रम का पुर्णाहुति भंडारे के साथ बुधवार को समापन हो गया।