पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैलेंटाइन डे के लिए सजी गिफ्ट की दुकानें

वैलेंटाइन-डे के लिए सजी गिफ्ट की दुकानें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको वेलेंटाइन डे पर बजरंग दल या विहिप कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद प्रेमी युगल अपने अभिभावकों से चोरी चुपके प्रेम का इजहार करने से नहीं चुकेगें। इसके चलते नगर के बाजारों में गुलाब के फूलों की बुकिंग होना शुरू हो गई है। वहीं युवाओं में उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

शनिवार 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे प्यार का दिन नगर के युगल प्रेमियों द्वारा इस बार भी चोरी चुपके प्रेम का इजहार किया जाएगा। हालंाकि इस बार नगर के बजरंग दल या विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगलों के खिलाफ मोर्चा निकालने की घोषणा नहीं की है। वहीं नगर के दुकानदारों ने जरूर इस दिन की तैयारी करके रखी हुई है। नगर के गिफ्ट दुकानों, फूल विक्रेताओं के यहां इसकी खास तैयारी करके रखी हुई है। हालांकि इसकी खरीददारी भी शुरू हो गई है। नगर के बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, अस्पताल के पीछे गुलाब के फूलों की दुकान लगाई गई है। वेलेंटाइन डे का फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने भी सभी तरह के फूलों के दाम बढ़ा दिए हैं।