मौसम ने साथ दिया तो होगी बंपर पैदावार
मौसमके बदलते मिजाज के चलते इस वर्ष बीच में कई बार बारिश हो चुकी है। इससे रबी फसल को काफी फायदा मिला है। वहीं आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहा तो बीते वर्ष की तुलना में इस बार बंपर पैदावार होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
क्षेत्र में इस वर्ष रबी फसल की बोवनी के समय ही बारिश हो गई थी। इसके चलते सभी किसानों ने बोवनी कार्य कर लिया था।
इसके बाद खेतों में फसल लहलहाने लगी थी। वहीं बीते दिनों फिर से बीच में दो बार बारिश हो गई और उसके बाद तेज धूप निकल आई। इससे अचानक फसल ग्रोथ करने लगी है। इस समय सभी किसानों के खेतों में गेहूं, चने, मसूर के अलावा अन्य फसल काफी अच्छी है।
वहीं आगामी दिनों में भी मौसम सही तरह तो रिकार्ड तोड़ उत्पादन की भी उम्मीद लगाई जा रही है। किसानों का कहना है कि इस बार फसल में समय पर सिंचाई हुई है। मौसम से भी फसल को अभी तक नुकसान की बजाए फायदा ही हुआ है।
अगलेमहीने से हो जाएगा कटाई का काम शुरू
आगामीदिनों में मौसम ठीक रहा और तेज धूप निकली तो मार्च के महीने में रबी फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। जिन किसानों ने फसल की आगे बोवनी कर दी थी उनके गेहूं, चने की फसल धीरे-धीरे पकने लगी है।