पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवागमन में नहीं होगी परेशानी

आवागमन में नहीं होगी परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | नगरके पुराना बस स्टैंड स्थित मिर्ची वालों की दुकान से शंकर मंदिर जाने वाले मार्ग पर बहुत दिनों से चैंबर लगाने के लिए नाली को खोद दिया था। इससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं अब चैंबर लगा दिया है। इससे लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी। उल्लेखनीय है कि शंकर मंदिर जाने वाले मार्ग पर एक सप्ताह पहले नाली के ऊपर चैंबर लगाने के लिए सड़क को खोद दिया था। इससे बड़ा गड्ढा हो गया था। जो मटेरियल निकला था उसको भी दूसरी जगह पटकने की बजाए वहीं पर आसपास ढेर लगा दिया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही थी। वहीं दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती थी। जबकि बड़े वाहनों को निकलने में सबसे ज्यादा समस्या हो रही थी। इसे लेकर 9 फरवरी को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद अब नाली की मरम्मत कर चैंबर लगाया गया है। इससे अब आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।