पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाट बाजार में नहीं बन रही व्यवस्था

हाट बाजार में नहीं बन रही व्यवस्था

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | जीनवाली दरगाह के पास लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी व्यापारी सड़क पर ही दुकान लगाकर सामान आदि बेच रहे थे। इससे दिनभर यातायात बाधित होता रहा, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हुई। उल्लेखनीय है कि तीन सप्ताह पहले प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई करते हुए हाट बाजार में सड़क पर लगी दुकानों तथा हाथ ठेलों को हटाया था। इससे आवागमन करने वाले लोगों ने राहत महसूस की थी। इसमें एक सप्ताह तो स्थिति ठीक रही, लेकिन उसके बाद से ही फिर से पहले जैसा माहौल बन गया है। इस बुधवार को भी व्यापारी सुबह से ही सड़क उसके किनारे पर दुकानें लगाकर सामान बेचने लग गए थे।