- Hindi News
- चैकिंग अभियान चलाने में पुलिस नहीं ले रही दिलचस्पी, लोगोंे को हो रही परेशानी
चैकिंग अभियान चलाने में पुलिस नहीं ले रही दिलचस्पी, लोगोंे को हो रही परेशानी
आष्टा | नगरमें पुलिस द्वारा कई बार जोरशोर से चैकिंग अभियान चलाया जाता है, लेकिन यह अभियान एक या दो दिन चलाकर बंद कर दिया जाता है। इससे लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए नजर नहीं रहे हैं। वहीं सड़कों पर दौड़ने वाले संदिग्ध वाहनों की भी जानकारी नहीं लग पा रही है। नगर से आए दिन बाइक चोरी हो रही है। अज्ञात चोर दिन-दहाड़े बाइकों को चुराकर ले जा रहे हैं। इससे आम लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई है, जबकि अभी भी नगर में कई वाहन बिना नंबर के ही दौड़ रहे हैं। वहीं चालक भी यातायात नियमों का पालन करते नजर नहीं रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस द्वारा नियमित चैकिंग अभियान चलाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।