पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उचित मूल्य की दुकान से खाद्य सामग्री की चोरी

उचित मूल्य की दुकान से खाद्य सामग्री की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | आष्टाथाना के गांव किलेरामा स्थित उचित मूल्य की दुकान का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखे खाद्य सामग्री को चुराकर ले गए। जानकारी के अनुसार किलेरामा निवासी फरियादी विक्रम सिंह ठाकुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उचित मूल्य की दुकान का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया तथा उसमें रखे गेहूं, केरोसीन चावल आदि को चुराकर ले गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।