पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कानून वापस लेने को लेकर व्यापारियों ने ज्ञापन दिया

कानून वापस लेने को लेकर व्यापारियों ने ज्ञापन दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र खाद बीज कीटनाशक एसोसिएशन के आव्हान पर मंगलवार को नगर व तहसील क्षेत्र के समस्त खाद बीज कीटनाशक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रैली निकाली और तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा खाद एवं कीटनाशक नियमों में संशोधित कर कृषि आदान व्यापार को गंभीर संकट में डालने के निर्णय के विरोध करते हुए तुरंत वापस लेने का आदेश पारित करने की भी मांग की। पारित काले कानून को व्यापारियों के हित में तुरंत रद्द किया। अन्यथा हमें आगे धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल, जेल भरो आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

इस अवसर पर संरक्षक प्रमोद सुराना, अध्यक्ष अरूण खंडेलवाल, उपाध्यक्ष प्रभुलाल पाटीदार, सचिव संजय अग्रवाल, बबलू सुराणा, बिहारीलाल परमार, प्रदीप सिंगी, विजेंद्र सिंह ठाकुर, विमल जैन, मनोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल, घनश्याम परमार, जीवन सिंह ठाकुर, अनिल जैन, रघुनंदन वर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...