पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वयं सेवक संघ ने किया समरसता गोष्ठी का आयोजन

स्वयं सेवक संघ ने किया समरसता गोष्ठी का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तृतीय सर संघ चालक बालासाहेब देवरस एवं समरसता का संदेश देने वाले संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

बुधवार नगर के शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर स्कूल एवं टैलेंट स्कूल में गोष्ठी का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख बाबू सिंह ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को समरसता के विषय में जानकारी देते हुए छुआछूत की भावनाओं को दूर करने के बार में बताया।

खबरें और भी हैं...