हैंडपंप की मरम्मत से लोगों को राहत
आष्टा | नगर के वार्ड 17 में हैंडपंप खराब होने से आमजन को पानी की समस्या उठानी पड़ रही थी। पार्षद नरेंद्र कुशवाह ने इसकी मरम्मत कराई। इससे लोगों को परेशानी से निजात मिली है। नगर के सार्वजनिक हैंडपंप के खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या आ रही थी। पार्षद ने गंभीर समस्या को देखते हुए हैंडपंप की मरम्मत करवाई तथा चालू किया। पार्षद श्री कुशवाह आपके पार्षद-आपके द्वार की तर्ज पर घर पहुंच सेवा, शासकीय योजनाओं के कागजात, प्रमाण-पत्र घरों-घर पहुंचा रहे हैं।