शिक्षकों की लग रही अंग्रेजी की क्लास
ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया एवं यूनिसेफ के सहयोग से अंग्रेजी विषय का ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लाक के समस्त प्राथमिक शालाओं के अंग्रेजी पढ़ाने वाले 322 शिक्षकों का ब्लाक स्तरीय 5 दिवसीय गैर-आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण जनपद शिक्षा केंद्र में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में अंग्रेजी के मास्टर ट्रेनर्स शिक्षकों को अंग्रेजी के कठिन बिंदुओं को सरलता से बता रहे हैं। इन्हें खेल गतिविधियों से भी अंग्रेजी की शिक्षा दी जा रही है। सभी प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को अंग्रेजी विषय का मॉड्यूल उपलब्ध कराया गया है। इससे वे अपनी शालाओं के बच्चों को माड्यूल के द्वारा गतिविधियां करवाकर अंग्रेजी को सिखा सकें। प्रशिक्षण के चौथे दिन प्रशिक्षण स्थल पर जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरआर परमार व सहायक जिला परियोजना समन्वयक फूलवती राठौर ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
डॉ. परमार ने प्रशिक्षण ले रहे सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी शिक्षक अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण गंभीरता पूर्वक लें। इससे इसका लाभ अपनी शाला के बच्चों को भी दे सकें। मास्टर ट्रेनर्स आसमा परवीन, देवेंद्र सिंह चौहान, दिनेश गेहरवाल, नासिर बेग, नावेद अजहर, राकेश पेठारी, संजय सिंह, दिनेश वर्मा, स्वदेश शर्मा शिक्षकों को अंग्रेजी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में बीआरसी महेंद्र सिंह मंडलोई, मनोज श्रीवास्तव, सोभाल सिंह दुदानिया, देवजी मेवाड़ा, शालिनी सारसिया, संजय बजाज, फूलचंद सांकले का विशेष सहयोग मिल रहा है।
अंग्रेजी सीखने के लिए शिक्षकों की क्लास लगाई जा रही है।
प्रशिक्षण