पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिष्ठान खोले गए तो लगेगा 500 रुपए जुर्मना

प्रतिष्ठान खोले गए तो लगेगा 500 रुपए जुर्मना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्मा जयंती मनाने बैठक में लिए निर्णय

भास्कर संवाददाता | आष्टा

जुना गुजराती पांचाल समाज ने 20 फरवरी को विश्वकर्मा जयंती मनाने के लिए बैठक का आयोजन पांचाल समाज ने श्रीराम मंदिर बिस्तारियापुरा में किया।

बैठक की अध्यक्षता शंकरलाल पांचाल खेड़ी वाले ने की। इसमें जयंती मनाने के लिए नई कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया गया। इसमें अध्यक्ष अशोक पांचाल, उपाध्यक्ष संतोष पांचाल, गोपाल पांचाल, कोषाध्यक्ष सुरेश पांचाल, सचिव ओम पांचाल, सह सचिव शंकर पांचाल व व्यवस्थापक मंडल के लिए बाबू पांचाल, अनिल पांचाल, राजेंद्र पांचाल, दीपक पांचाल, महेश पांचाल का चयन किया गया। साथ ही जयंती के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं पूजन प्रसादी व सहभोज आदि के आयोजन के लिए निर्णय लिया। सभी समाज बंधुओं से आग्रह किया गया कि कार्यक्रम के दिन सभी अपने प्रतिष्ठान आदि बंद रखें। प्रतिष्ठान खुले होने पर 500 रुपए का अर्थदंड भी रखा गया है। उक्त बैठक में लिए गए निर्णयों पर सभी ने सहमति व्यक्त की। बैठक में श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष बाबूलाल पांचाल, प्रेमनारायण पांचाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...