पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | गांव भगवानपुर पदमसी में पंच कुंडात्मक यज्ञ एवं श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन संतश्री एसपी गुरुजी ने श्रीमुख से बालक ध्रुव एवं भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन किया। इसके साथ ही इसमें भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में संतश्री एसपी गुरुजी ने यह भी बताया कि मनुष्य को धर्म की रक्षा करना चाहिए। राष्ट्र की सेवा करना समाज की सेवा करना मनावता की रक्षा करना, गोमाता की रक्षा करना ही धर्म की रक्षा है। हम सब धर्म का प्रचार-प्रसार तो करते हैं परंतु धर्म की रक्षा पर ध्यान देना चाहिए। मनुष्य को शांति और अनिद्रा का व्रर्थ करना चाहिए। मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्ण आहुति भागवत कथा का समापन तथा भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा, रमेशचंद मेवाड़ा, सुहागमल मेवाड़ा, नरेंद्र सिंह भाटी, राम सिंह मेवाड़ा, कुमेर सिंह मिटठूपूरा, मोर सिंह सियाखेड़ी, मेहरबान सिंह लसूड़लिया, विक्रम सिंह धूमड़ाखेड़ी, गेंदालाल रिछड़िया, विजय सिंह चंचल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...