लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह से मिलीं महिला कार्यकर्ता, बताईं समस्याएं
आष्टा | लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह से जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नवदीप कौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मिले। इस दौरान उन्हें पार्वती पुल से बायपास तक की खराब सड़क से होने वाली समस्या से अवगत कराया गया। पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री सिंह भोपाल से इंदौर जाते समय बायपास पर कार्यकर्ताओं से मिले। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन ने पार्वती पुल से बायपास तक की खराब रोड को पुन: बनाने की मांग रखी। वहीं श्री सिंह से जिलाध्यक्ष नवदीप कौर ने उक्त रोड के लिए विशेष आग्रह किया। इसे उन्होंने स्वीकार कर अधिकारियों को आदेश दिए कि तुरंत कार्य करें करें। उक्त मांग पत्र देने के अवसर पर विधायक रंजीत सिंह गुणवान, जिला उपाध्यक्ष अजय टेलर, महामंत्री पंकज नाकोड़ा, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष कैलाश बगाना, पूर्व नपा उपाध्यक्ष धनरूपमल जैन, चंदा वोहरा, प्रतिभा नागर, अवनीश पिपलोदिया, शंकरलाल, सुरजीत कुशवाह, सवाईसिंह, तोसिब आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।