डिवाइडर से टकराने से एक्टिवा सवार की मौत
आष्टा| शुक्रवार देर रात भोपाल-इंदौर फोरलेन हाईवे स्थित कोठरी में एक एक्टिवा डिवाइडर से टकरा गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अमलाहा चेक पोस्ट प्रभारी आरके यादव के मुताबिक रात करीब सवा 8 बजे को इंदौर से भोपाल जा रहे एक्टिवा सवार की कोठरी में डिवाइडर से टकराकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी श्री यादव के अनुसार युवक का नाम पता नहीं चल पाया है। 35 वर्षीय मृतक पलासिया इंदौर का रहने वाला है जो भोपाल में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था।