अभाविप ने लांसनायक को श्रद्धांजलि दी
आष्टा | अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने भारतीय थल सेना के जांबाज लांस नायक हनुमनथप्पा को सुभाष चौक पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक अंकित खत्री,तहसील सह संयोजक सत्यपाल ठाकुर, नगर अध्यक्ष आयुष नामदेव नगर मंत्री यश मेहता, राम सोनी, आनंद गोस्वामी, सुरेंद्र मेवाड़ा, मनोज सोनी, राकेश राठौर, गिरिश जायसवाल, सौरभ ठाकुर, भानू पालीवाल, आयुष चित्रलोक, आनंद मेवाड़ा, केशव नामदेव, मोहित जैन आदि मौजूद थे।