पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र बांटे

लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र बांटे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | लाडली लक्ष्मी योजना तहत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए कोठरी नगर परिषद के पठार स्थित आंगनबाड़ी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें वितरण कार्य नगर पंचायत अध्यक्ष रूपेश पटेल के आतिथ्य में किए गए। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में बताया गया कि मप्र सरकार ने बालिकाओं के प्रति जनसमुदाय में सकारात्मक सोच, लिंगानुपात में सुधार के लिए लाडली लक्ष्मी योजना लागू की है। योजना के तहत लाडली लक्ष्मी बालिका को कक्षा 6 में प्रवेश पर 2000 रुपए, कक्षा 9 में प्रवेश पर 4000 रुपए तथा कक्षा 11 व 12 में प्रवेश पर 6-6 हजार रुपए का भुगतान किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रूपेश पटेल उपस्थित थे। इस अवसर पर लाडलियों का स्वागत भी किया गया।

खबरें और भी हैं...