पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज का परिणय महोत्सव आज

ब्राह्मण समाज का परिणय महोत्सव आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | वसंत पंचमी के पावन अवसर पर चार ब्राह्मण कन्याओं के परिणय महोत्सव का आयोजन स्थानीय मानस भवन में होगा। आयोजन सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। सुबह 9 बजे चारों जोड़ों को बग्गियों में बैठाकर बैंड-बाजों के साथ नगर भ्रमण कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे पाणिग्रहण संस्कार का कार्यक्रम होगा। इस अवसर प्रदेश महामंत्री सर्व ब्राह्मण महासभा अतुल शर्मा, अध्यक्ष ब्राह्मण समाज नवीन शर्मा, परिणय उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, परिणय उत्सव समिति महिला अध्यक्ष श्रीमति शर्मा, एकता अमित तिवारी सर्व ब्राह्मण समाज महिला अध्यक्ष, युवा संगठन अध्यक्ष दीपराज शर्मा, परशुराम सेना अध्यक्ष अक्षत पाठक ने सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं...