पुराने विवाद पर भाइयों में मारपीट
आष्टा | जावर थाना क्षेत्र के गांव खामखेड़ा में पुराने जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रास प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार खामखेड़ा गांव निवासी प्रेम सिंह पुत्र मांगीलाल आयु 35 साल के साथ उसके भाई आरोपी कमल तथा उसके पुत्र प्रवीण ने मिलकर गाली-गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष के फरियादी प्रवीण पुत्र मांगीलाल की रिपोर्ट पर आरोपी राम सिंह व प्रेम सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाइयों के बीच पुराने समय का जमीनी विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रास प्रकरण दर्ज किया है।