पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुखियों की सेवा में ही सुख

दुखियों की सेवा में ही सुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में इनरव्हील क्लब की मंडल अध्यक्ष प्रभा पोखरना पहुंची और क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सदस्यों ने क्लब द्वारा किए गए सभी कार्यो के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर श्रीमती पोखरना ने क्लब के बारे में कहा कि इस संस्था के माध्यम से दीन-दुखियों की सहायता करते हुए अपने आप सुख प्राप्त किया जा सकता है। आष्टा क्लब द्वारा कुपोषित बच्चों, नेत्र रोगियों, अनाथ बच्चों, महिलाओं में कानूनी संरक्षण के लिए जागरुकता, भूजल संवर्धन के लिए प्रयास, यातायात नियमों को लेकर जागरुकता आदि से संबंधित चलाए गए अभियान काफी सराहनीय है। उन्होंने क्लब की अध्यक्ष एकता तिवारी को आगे भी इस तरह के अभियान चलाने की बात कहीं।

प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम में फुल मैचिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर पदमा कासलीवाल, द्वितीय पर जया वोहरा रही। इस मौके पर श्रीमति पोखरना क्लब अध्यक्ष श्रीमति तिवारी ने 5 अनाथ बच्चों को कपड़े अन्य सामान दिया।

इस अवसर पर संगीता सोनी, सुनीता नागर, रीना शर्र्मा, विद्या खंडेलवाल, चंदा बोहरा, प्रतिभा नागर, सुधा सेठिया, अर्चना सोनी, रोमाली तिवारी, विजया बनवट, रेखा बोहरा, कीर्ति नायक, डॉ. अर्चना सोनी आदि उपस्थित थी।

आष्टा. इन्हरव्हीन क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता।