पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्ट्रीट लाइट बंद होने से रही परेशानी

स्ट्रीट लाइट बंद होने से रही परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्ट्रीट लाइट बंद होने से रही परेशानी

कार्यालय संवाददाता | आष्टा

ब्लॉकके गांव सिद्दीकगंज में लोगों की परेशानी को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। इनका कुछ दिनों ही ग्रामीणों को लाभ मिला और उसके से ही बंद हैं जो आज तक चालू नहीं हो पाई हैं। इस कारण फिर से शाम होते ही गांव की गलियों में अंधेरा छा जाता है।

सिद्दीकगंज में दो वर्ष पहले जगह-जगह गलियों चौराहों पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। इससे लोगों ने राहत महसूस की थी। इसके बाद से ही स्ट्रीट लाइट बंद है, जिसको चालू करने के लिए जिम्मेदारों ने कोई पहल नहीं की है। इससे शाम होते ही गांव की गलियों में अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को रात में दूसरी जगहों पर जाने में भी परेशानी होती है। उन्हें मजबूरन हाथों में टर्च लेकर इधर-उधर जाना पड़ता है।

आवेदनदेकर लगाई गुहार

इससंबंध में कई बार ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को भी मौखिक लिखित में आवेदन देकर अवगत कराया। इसके बाद भी आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के कुछ गांवों में ही स्ट्रीट लाइट की सुविधा है, लेकिन वहां पर भी इस प्रकार की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सरपंच हेमराज वर्मा का कहना है कि चार-पांच दिन के अंदर स्ट्रीट लाइट चालू कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी। उल्लेखनीय है सबसे अिधक परेशानी बरसात के दिनों में ही आती है जब सड़कों पर अंधेरा पसरा रहे। ऐसे में लोग बहुत परेशान हो जाते हैं।