- Hindi News
- श्रद्धा के साथ की भगवान विश्वकर्मा की पूजा
श्रद्धा के साथ की भगवान विश्वकर्मा की पूजा
बुधवारको विश्वकर्मा जयंती विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बढ़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस मौके पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा समाज के लोग सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके बाद नगर सहित गांवों में जुलूस भी निकला। गांव कुरावर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना करने के साथ अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया।
एसजीएम आईटीआई में भी हुआ आयोजन
सीहोर| बुधवारको चाणक्यपुरी स्थित एसजीएम आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना के साथ ही संस्थान में मशीनों, उपकरणों की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। साथ ही कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। आईटीआई संचालक हिमांशु निगम ने बताया कि संस्थान में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने आधुनिक मशीनरी उपलब्ध है, जिस पर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।
आष्टा. विश्वकर्मा जयंती पर इस तरह शोभायात्रा निकाली गई।
शुजालपुर | नगरमें विश्वकर्मा जयंती का पर्व विश्वकर्मा समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान एक चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। यह चल समारोह मंडी स्थित राम मंदिर से दोपहर 2 बजे शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्ग, इंदिरा चौक, रोकडिया हनुमान मंदिर, टैंपो चाैराहा, एमजी मार्ग, एकागी मार्ग, जैन मंदिर रोड़ होता हुआ श्रीकृष्ण धर्मशाला पहुचा। इस चल समारोह के दौरान भगवान विश्वकर्मा की एक झांकी बनाई गई थी जो लोगों के लिए आर्कषण का केंद्र थी। समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह इस दौरान अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की। इसी प्रकार से समाज के लोगों के द्वारा मंडी स्थित श्रीकृष्ण धर्मशाला में भी हर बार की तरह कई प्रकार के धार्मिक आयोजन किए गए। इस दौरान समाज के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा अपनी प्रस्तुति आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी गई। समाज के लोगों के द्वारा यहां पर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई। इस चल समारोह में प्रेमविश्वकर्मा, श्याम विश्वकर्मा