पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार बारिश से हाईवे उखड़ा

लगातार बारिश से हाईवे उखड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर-आष्टामार्ग पर हुए बड़े-बड़े गड्‌ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। यहां पर समय-समय पर पैचवर्क नहीं किए जाने के कारण इस प्रकार की स्थिति बनी है। इस मार्ग पर तिलावद के समीप तो एक जगह पर पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है तथा समीप की सड़क भी कटने लगी है। इसके कारण वाहन चालक की थोड़ी सी आसावधानी दुर्घटना का कारण बन सकती है। यहां पर पुलिस विभाग द्वारा यातायात के स्टाप पर लगाकर मार्ग को सुरक्षित किया गया है। इस मार्ग पर इसी प्रकार की स्थिति अरन्याकलां के बस स्टैंड के समीप बनी हुई है।

यहां पर भी वाहन चालकों की थोड़ी सी लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने का कारण संबंधित ठेकेदार द्वारा नियमित रूप से रखरखाव नहीं करना है। इस मार्ग पर प्रतिदिन यात्री लेकर जाने वाले जगदीश वर्मा का कहना है कि लगातार बारिश के कारण् इस मार्ग की स्थिती पूरी तरह से बिगड़ गई है। इसके कारण तिलावद के समीप तो कभी दुर्घटना हो सकती है। यहां पर पुलिया के समीप सड़क का किनारा पूरी से कट गया है जिसके कारण इस प्रकार की स्थिति बन रही है। लोगों की समस्या तथा यहां पर हादसों की संभावना को देखते हुए इस मार्ग पर पूर्व की तरह पैचवर्क का काम किया जाना चाहिए।

इस बारे में अवंतिपुर बड़ोदिया थाना प्रभारी टीआर पटेल का कहना है कि शुजालपुर आष्टा मार्ग पर जिस जगह पर पुलिया का किनारा कट गया है उसके समीप पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सावधानी बरतने के लिए स्टापर लगा दिया गया है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना को टला जा सके।

वहीं इस मार्ग की स्थिती के बारे में पीडब्डलूी के एसडीओ एके सूत्रकार का कहना है कि इस मार्ग का रखरखाव एमपीआरडीसी को करना है। कई बार तो लोगों की परेशानी काे देखते हुए हमारे द्वारा विभाग के द्वारा खराब मार्ग पर पैचवर्क किया जाता है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना हो।

शुजालपुर. इस तरह से सड़क पर हो रहे गड्‌ढों से हादसों का अंदेशा बना रहता है।