गंदगी से बढ़ रही बीमारों की संख्या
गंदगी से बढ़ रही बीमारों की संख्या
आष्टा | क्षेत्रके अधिकांश गांवों में इस समय मौसमी बीमारियों ने घर बना लिया है। लोग कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में रहे हैं। इसका कारण गांव में जगह-जगह गंदगी फैली होना भी माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते नालियां सीसी रोड का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे 12 महीने मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भरा होने से कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। गंदा पानी बाद में सड़ने के साथ बदबू भी मारने लगता है। जबकि इस समय बारिश का मौसम होने से इस पानी में और बढ़ोतरी हो गई है। इससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे गांवों में बीमारियों ने अपना घर बना है। अभी स्थिति यह है कि गांवों में प्रत्येक घरों में बुखार, सर्दी-जुकाम के अलावा अन्य बीमारियों के मरीज मिल रहे हैं। इससे सरकारी निजी अस्पतालों में उपचार कराने आने वाले मरीजों की भीड़ लगी हुई है। यह स्थिति गांव खजूरिया कासम, आनंदीपुरा, सैंधोखेड़ी में अधिक देखने को मिल रही है। इसके बाद भी ग्राम पंचायत तथा तदर्थ समितियां इस तरफ ध्यान नहीं दे रही हैं।