बिजली कंपनी के खिलाफ शिकायत
बिजली कंपनी के खिलाफ शिकायत
आष्टा | विकासखंडके गांव देवली निवासी एक मजदूर के पास जमीन नहीं होने के बाद भी बिजली कंपनी ने उसका झूठा बिजली चोरी का प्रकरण बनाया है। इसे लेकर उसने कलेक्टर को आवेदन दिया है।
आवेदन में गांव देवली निवासी गैंदालाल पुत्र बलदेव सिंह ने बताया कि उसके पास जमीन नहीं है और वह मजदूरी करता है। पिछले दिनों बिजली कंपनी ने गांव के मांगीलाल पुत्र लालजी के विरुद्ध विद्युत चोरी का प्रकरण बनाया था। उस समय पीडि़त भी उसके यहां काम करता था। पीडि़त ने बताया कि विद्युत कंपनी ने 13 हजार 237 रुपए बकाया राशि जमा करने का उसे नोटिस दिया था। उसके बाद पीडि़त ने विद्युत मंडल जाकर कहा कि उसके नाम से कोई जमीन नहीं है। वह मांगीलाल के यहां काम करता है तब कंपनी के जिम्मेदारों ने कहा कि यहां राशि तुम जमा कराओ या फिर मांगीलाल से कराओ। मैंने मांगीलाल से कहा तो उसने उक्त राशि लोक अदालत में समझौता कर जमा करा दी थी। इसके बाद भी बिजली कंपनी बिना जांच किए मुझे परेशान कर रही है। वहीं अदालत में भी बिना जांच किए प्रकरण पेश किया गया है, जो गलत है। इस संबंध में डीई डीबी वाष्णेय का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है जानकारी ली जाएगी।