- Hindi News
- भाकिसं ने दिया ज्ञापन, मांगें नहीं मानीं तो देंगे धरना
भाकिसं ने दिया ज्ञापन, मांगें नहीं मानीं तो देंगे धरना
किसानोंकी मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया है। इसमें शीघ्र ही किसान संघ की सभी मांगें पूरी करने की बात कही है। मांगें पूरी नहीं होने पर धरना आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।
ज्ञापन में बताया कि किसानों की कृषि उपज की लागत को ध्यान में रखकर उसके आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए। वहीं किसानों की कृषि उपज का समर्थन मूल्य आयोग की सिफारिश को मान्य किया जाए। मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ा जाए। फसल बीमा प्रत्येक किसान के खेत की मेढ़ को इकाई माना जाए। खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 को संशोधित कर किसानों की कृषि उपज को इस अधिनियम से मुक्त रखा जाए। देश में किसानों की उपज जब आती है उस समय निर्यात खुला रखा जाए तथा आयात पर प्रतिबंध रहे।
किसानजल कर नीति से मुक्त हों
इसीप्रकार किसानों की खेती के लिए जल कर नीति से मुक्त किया जाए। वहीं विदेशी निवेशों को भारत की कृषि में प्रत्यक्ष प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाए। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, जीवन सिंह परमार, डॉ. कमल सिंह यादव, मान सिंह ठाकुर, कन्हैयालाल परमार, रुगनाथ सिंह पाटीदार, जगदीश, जीवन सिंह मितवाल, विनोद वर्मा, मुकेश वर्मा, चंदर सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, चंदर सिंह ठाकुर, डॉ.ओमप्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि किसान संघ लंबे समय से कृषकों के हित में लड़ाई लड़ रहा है। इसके पूर्व सीहोर में संघ के बैठक आयोजित की गई थी, इसमें भी कृषकों की समस्याओं पर विचार किया गया था।