मेगा लोक अदालत 6 दिसंबर को लगेगी
मेगा लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज
कार्यालय संवाददाता | आष्टा
राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 6 दिसंबर को नगर में राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
लोक अदालत में समझौते के आधार पर व्यवहार राजीनामा योगय अपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना से संबंधित दावा प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही विद्युत अधिनियम के तहत प्रस्तुत होने वाले प्रकरणों में भी समझोता किया जाएगा। इसी प्रकार राजस्व प्रकरण, बैंक प्रकरण, सहकारिता प्रकरण का भी निराकरण किया जाएगा।
मेगा लोक अदालत के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला सत्र न्यायाधीश एएम सक्सेना के द्वारा बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अपर जिला सत्र न्यायाधीश सत्येंद्र जोशी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरोत्तम भार्गव, एसडीओपी राजेंद्र सिंह झाला, विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री डीबी वाष्र्णेय, नोडल अधिकारी एलएम श्रीवास्तव, न्यायाधीश अलका दुबे, सतीशचंद्र मालवीय, निवेश जायसवाल, स्वाति जायसवाल अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विजेेंद्र ठाकुर, सचिव कुलदीप शर्मा, अभिभाषक एके कुरैशी उपस्थित थे।