वन विभाग ने जब्त की सागौन की सिल्ली
वन विभाग ने जब्त की सागौन की सिल्ली
आष्टा | क्षेत्रमेंं वन माफिया सक्रिय बने हुए हैं। यहीं कारण है कि वन विभाग की लगातार कार्रवाई के बाद भी अवैध रूप से जंगलों में कीमती सागौन के पेड़ों की कटाई पर रोक नहीं लग पा रही है। विभाग ने फिर से कार्रवाई करते हुए 6 नग सागौन की सिल्ली जब्त की है। वन विभाग के रेंजर राजेश शर्मा ने बताया कि खामखेड़ा जत्रा हनुमान मंदिर से रात्रि 9 बजे के करीब हनीफ पुत्र फिरोज खान निवासी झीकड़ी राकेश पुत्र जगन्नाथ सिंह कंधे पर 6 नग सागौन की सिल्ली लेकर जा रहे थे। जिन्हें विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा तथा सिल्ली को जब्त किया। जब्त की गई सिल्ली की कीमत 6800 रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर शरीफ खान, सुरेंद्र कुमार शर्मा, ओमप्रकाश मेवाड़ा, महेश बागवान आदि शामिल थे।
स्वास्थ्यकार्यकर्ताओं को थमाए नोटिस
जावर | ग्रामीणोंको गांवों में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले हैं। उनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी पदस्थ हैं, लेकिन ये स्वास्थ्य कार्यकर्ता समय पर केंद्र नहीं पहुंचती हैं। केंद्र पर अनुपस्थित मिली दो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन स्वास्थ्य विभाग मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठाना पड़े। इसके लिए अस्पतालों स्वास्थ्य केंद्रों में हर सुविधा मुहैया कराई जा रही है, लेकिन इनकी जिम्मेदारी जिन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दी गई है, वे लापरवाही बरत रहीं हैं। इससे आए दिन मरीजों को परेशान होना पड़ता है। पिछले दिनों अस्पताल प्रभारी डॉ. एनएल परमाल ने स्वास्थ्य केंद्र ग्वाला डोडी का निरीक्षण किया तो दोनों कार्यकर्ता उपस्थित नहीं मिलीं। ग्रामीणों ने बताया था कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता केंद्रों पर कभी-कभी आती हैं और थोड़ी देर रुककर चली जाती है। इस संबंध में डॉ. एनएल परमाल ने बताया कि लापरवाह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला
आष्टा | अलीपुरक्षेत्र स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में 2 से 8 दिसंबर तक होने वाले पंच कल्याणक महोत्सव की तैयारी व्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष धन रूपमल जैन के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर सुदाम खाड़े से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर श्र