- Hindi News
- अंतिम हाट बाजार में मनमाने दामों में बिके बकरे
अंतिम हाट बाजार में मनमाने दामों में बिके बकरे
अंतिम हाट बाजार में मनमाने दामों में बिके बकरे
आष्टा | नगरमें ईदुउलजुहा की तैयारी मुस्लिम समाज द्वारा जोरशोर से की जा रही है। पर्व पर कुर्बानी करने के लिए समाज के लोग बकरों की खरीददारी भी करने में लगे हुए हैं। इसके चलते रविवार को मेहतवाड़ा में लगे हाट बाजार से बकरों की काफी खरीदी हुई। शहर काजी फजले बारी आरिफ के अनुसार इस बार छह अक्टूबर को ईदुलजुहा का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व पर कुर्बानी के लिए समाज के लोग पिछले कई दिनों से बकरों की खरीददारी करने में लगे हुए हैं। वहीं रविवार को मेहतवाड़ा में लगे अंतिम हाट में जमकर बकरों की खरीददारी हुई। इसके बाद आष्टा में ही अंतिम हाट लगेगा। यहां पर बकरों के आसमान छूते दामों ने लोगों को परेशान भी किया। वहीं कपड़ा बाजार में भी रौनक छाने लगी है। बकरा ईद में अब एक सप्ताह का समय ही शेष है और अगले रविवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए अभी से लोग तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार में भी चहल पहल दिखाई दे रही है। दुकानों में भी तैयारियां की गई हैं। बाजार में भीड़ बढ़ गई है।