- Hindi News
- संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने दिए खेती के टिप्स
संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने दिए खेती के टिप्स
संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने दिए खेती के टिप्स
कार्यालय संवाददाता | आष्टा
विकासखंड में कृषि महोत्सव के तहत निर्धारित रुट पर प्रत्येक दिन तीन गांवों में कृषि वैज्ञानिक विकासखंड स्तरीय अमले द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसी के तहत विकासखंड के प्रगतिशील कृषकों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कृषि उपज मंडी में विशेष कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठि में आरके कृषि महाविद्यालय से वैज्ञानिक डॉ. केके. नेमा, डॉ.एससी गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र सेवनिया के समन्वयक डॉ. जेके कन्नोजिया द्वारा उन्नत किस्मों की गेहूं, सोयाबीन जैविक पशु आहार के लिए अजोला का प्रदर्शन विभिन्न फसलों की कृषि कार्य मालाओं को पंपलेट्स प्रदर्शनी के माध्यम से वितरीत कर कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रति हेक्टेयर फसल उत्पादन में सिफारिश अनुसार प्रमाणित उन्नत बीज का उपयोग, संतुलित जैविक खाद का उपयोग रेज्ड-वेज्ड प्लांटर से फसलों की बोवनी कर कम से कम पानी में अधिकतम उत्पादन लेना, प्याज, लहसुन की उन्नत तरीके से खेती करने के बारे में विस्तार से बताकर किसानों की समस्याओं का निराकरण प्रत्यक्ष में किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि रामेश्वर पटेल, परियोजना संचालक आत्मा अवनीश चतुर्वेदी, सहायक परियोजन संचालक आत्मा जेपी शर्मा, विकासखंड स्तरीय अधिकारी के साथ कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष धरम सिंह आर्य, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष महेशचंद्र कर्मोदिया, सूरज सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे