अब नए भवन में लगेगा मॉडल स्कूल
{ केंद्रीय टीम ने निरीक्षण में निकाली कमियां
{ स्टाफ का अभाव बनेगा परेशानी
कार्यालयसंवाददाता | आष्टा
नवोदयकी तर्ज पर बनाया गया मॉडल स्कूल भवन के अभाव में अभी तक उत्कृष्ट की तंग कक्षाओं में चल रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। वहीं अब मुगली मार्ग पर बन रहा सुविधायुक्त मॉडल स्कूल बनकर तैयार है। अब इसमें कक्षाएं लगने से विद्यार्थियों को राहत मिलने लगेगी। हालांकि स्टाफ की कमी जरूर परेशानी बन सकती है।
नगर के मुगली मार्ग पर बना मॉडल स्कूल भवन जिसे रंगरोगन कर तैयार कर दिया है। इसके बाद भी उसमें कई कमियां बनी हुई हैं। जबकि उसकी निर्माण अवधि भी जनवरी में निकल चुकी है। शनिवार को नवनिर्मित मॉडल स्कूल बिल्डिंग का निरीक्षण करने दिल्ली से केंद्रीय अधिकारियों का दल पहुंचा था, जिसे भवन में फिनिशिंग नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। ठेकेदार को निर्देशित किया है कि 15 दिनों के भीतर इन कमियों को दूर करके शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि गेटों की पुताई, फर्श, पानी निकासी लाइन में सुधार किया जाए।
गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना के तहत प्रदेश में मॉडल स्कूलों की व्यवस्था की गई थी। जिसमें भोजन से लेकर आवासीय व्यवस्था तक सम्मिलित है। जबकि नगर में अभी तक उत्कृष्ट स्कूल में ही मॉडल स्कूल को संचालित किया जा रहा था। जिसमें भवन के अभाव में विद्यार्थियों के लिए आवासीय भोजन व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। यहां पर मॉडल स्कूल को चार कमरों की तंग कक्षाओं में लगाना पड़ रहा है। जबकि बच्चों की संख्या अधिक होने से यहां पर बैठने में परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं जगह के अभाव में 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट स्कूल की कक्षाओं में बैठाकर अध्यापन कार्य कराना पड़ रहा है। पिछले दो वर्ष से मॉडल स्कूल भवन का निर्माण उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल की मुगली मार्ग स्थित भूमि पर किया जा रहा है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण अभी तक भी वह शिक्षा विभाग के हैंडओवर नहीं हो सका है। इस कारण से वर्तमान शिक्षा सत्र में भी मॉडल स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा है।
पूर्ण होने के बाद लेंगे हैंडओवर
^मॉडलभवन के ऊपरी सतह पर काम अधूरा है। हालांकि दिल्ली से आई टीम ने 15 दिनों का समय दिया है। जब तक भवन पूर्ण नही