पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह बाद भी नहीं लगी रेलिंग

तीन माह बाद भी नहीं लगी रेलिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके पार्वती पुल पर रेलिंग नहीं लगी होने से आवागमन करने वाले लोगों के साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जबकि पूर्व में कई बार लोग पुल से नीचे नदी में गिर कर घायल चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाही बरतते नजर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में बारिश के मौसम में पुल पर लगी रेलिंग भी टूटकर बह जाती थी। इसे देखते हुए बीते वर्ष से जिम्मेदार बारिश से पहले ही पुल की सभी रेलिंग को निकाल लेते हैं। इस वर्ष भी पुल की रेलिंग को निकाल लिया गया था। इससे पुल तीन महीने से रेलिंग विहीन है। इससे आने-जाने वाले लोगों के साथ हादसे की संभावना बनी रहती है। जबकि इस समय बारिश का मौसम समाप्ति की ओर है। इसके बावजूद रेलिंग नहीं लगाई जा रही है। इससे दिनोंदिन लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

हादसेहोने के बाद भी लापरवाही

बीतेवर्ष पुल से एक बच्चा गिर गया था। इसी प्रकार एक ट्रक भी नदी में गिर गया था। इससे उसके ड्रायवर की मौत हो गई थी। इसके साथ ही और भी हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार पुल पर रेलिंग लगाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।

पपनासपुल की उखड़ने लगी रेलिंग

पुरानेभोपाल-इंदौर हाईवे स्थित पपनास नदी के पुल पर रेलिंग को लगाने में घटिया सामग्री का उपयोग होने से इसके पिलर उखड़ने लगे हैं। इसके बाद भी उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदियों नालों पर बने पुल पर रेलिंग नहीं लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में ऐसी ही स्थिति हर जगह दिखाई दे रही है। इसी तरह जिला मुख्यालय पर भी अभी तक रेलिंग नहीं लगाई गई है। बकरी पुल पर पानी तो रोक दिया गया लेकिन रेलिंग का पता नहीं है।