वोल्टेज समस्या से किसान परेशान
आष्टा/सिद्दीकगंज | क्षेत्रमें इस समय लो वॉल्टेज की समस्या से किसान आम लोगों को जूझना पड़ रहा है। वॉल्टेज इतना कम रहा है कि बल्ब चिमनी के उजाले के समान उजाला दे रहे हैं। इससे सिंचाई के लिए मोटरेंं नहीं चल पा रही हैं। वॉल्टेज कम-ज्यादा होने से मोटरें भी खराब हो रही हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
सिद्दीकगंज क्षेत्र में लो वॉल्टेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। वॉल्टेज कम आने के कारण किसानों की जल मोटर खराब हो रही हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के चलते किसानों को दिन रात के समय खेतों पर ही रहना पड़ रहा है। ताकि यदि वॉल्टेज ज्यादा कम हुआ तो वह मोटर को बंद कर सके। गांव के हेमराज वर्मा, परसराम ने बताया कि वोल्टेज कम आने के कारण वह फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण इंजन, जनरेटरों के माध्यम से सिंचाई करना पड़ रही है।
वॉल्टेज समस्या के बारे में किसानों ने जिम्मेदारों को भी अवगत कराया है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त वॉल्टेज नहीं आने के कारण कई बार उनकी मोटरे बंद रहती हैं। इसके बावजूद इसमें सुधार नहीं हो पा रहा है।