बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान
आष्टा | विकासखंडके गांव बोरखेड़ा में पिछले कई दिनों से बंदरों ने आतंक मचा रखा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बोरखेड़ा में पिछले कई समय से बंदरों ने आतंक मचा रखा है। यह मकानों पर चढ़कर कवेलू फोड़ रहे हैं। इसके अलावा अन्य नुकसान भी कर रहे हैं। ग्रामीण जब इनको भगाने के लिए जाते हैं तो यह उन्हें काटने के लिए दौड़ते हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।खेतों में हरियाली छाते ही हिरणों का आतंक भी बढ़ गया है। हिरण झुंड के रूप में खेतों में पहुंच रहे हैं और फसलों को चौपट कर रहे हैं। इस कारण किसानों को देर रात तक खेतों पर रहना पड़ रहा है।