पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंड बढ़ने से फसल पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ा

ठंड बढ़ने से फसल पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | क्षेत्रमें बीते कुछ दिनों से तापमान में कमी आने से ठंड में एकाएक इजाफा हो गया है। इससे चने की फसल से इल्लियों का प्रकोप कम होने लगा है। वहीं ठंड से फसल भी चमकने लगी है। इस बार रबी फसल की बोवनी के बाद से ही ठंड नहीं बढ़ी थी। इससे चने की फसल पर इल्लियों का प्रकोप देखने को मिल रहा था। इल्ली चने की पत्तियों को चट करने में लगी हुई थीं। इससे किसानों को बाजार से महंगी कीटनाशक दवा ले जाकर फसल पर छिड़काव करना पड़ रहा था। इससे उन्हें परेशानी के साथ नुकसान भी हो रहा था। वहीं अब बीते एक सप्ताह से ठंड में इजाफा होने से फसल से इल्लियों का प्रकोप कम होने लगा है। किसानों का कहना है कि ठंड और बढ़ती है तो इल्लियां पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।