पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्मिक ज्ञान ही सच्चा ज्ञान : मुनिश्री

आत्मिक ज्ञान ही सच्चा ज्ञान : मुनिश्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | भौतिकज्ञान तो व्यक्ति ने खूब प्राप्त किया, लेकिन आत्म ध्यान नहीं किया, चिंतन मनन भी नहीं किया। आत्मिक ज्ञान ही सच्चा ज्ञान है और इसके बिना मनुष्य का जीवन निरर्थक है। यह बातें दिगंबर जैन मंदिर किला पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री सुबल सागर महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस संसार में असंख्य जीव अपना जीवन यापन कर रहे हैं। एक एक सिद्ध की शीला पर अनेक सिद्ध आसीन हैं। हमें धर्म के पथ पर चलकर अपने इस मानव जीवन को सार्थक करना होगा। मुनिश्री ने कहा कि भौतिक ज्ञान के फेर में यदि आपने आत्मिक ज्ञान अर्जित नहीं किया तो जीवन का सही आनंद नहीं ले पाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।