स्ट्रीट लाइट सुधरने से मिलेगी राहत
आष्टा | नगरके बोहरा बाखल में कई स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हुई थी। इससे शाम होते ही वार्ड में अंधेरा पसर जाता था। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। रहवासियों ने कई बार स्ट्रीट लाइट सुधरवाने की गुहार नपा प्रशासन से लगाई थी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नपा ने इनकी सुनी। गुरुवार को इन स्ट्रीट लाइटों को सुधारा जा रहा है। इससे लोगों का परेशानी से काफी हद तक निजात मिलेगी।