वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत
आष्टा | पिछलेदिनों नगर के पुराना दशहरा मैदान स्थित मार्ग पर एक मिनी ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इससे शफीक खां घायल हो गया था। उसकी इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार काजीपुरा आष्टा निवासी शरीफ खां पुत्र रोशन खां को चार दिसंबर को शाम साढ़े सात बजे मिनी ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया था। वहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।