झूठे प्रकरणों को लेकर जंगी प्रदर्शन
झूठे प्रकरणों को लेकर जंगी प्रदर्शन
आष्टा | बिजलीकंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के ऊपर बिजली चोरी के झूठे प्रकरण बनाकर परेशान किया जा रहा है। किसानों के शोषण को देखते हुए भारतीय किसान संघ 16 दिसंबर को भोपाल में जंगी प्रदर्शन करेगा।
मप्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किसानों के विद्युत चोरी के झूठे प्रकरण बनाकर उन्हें तरह-तरह से परेशान कर उनका शोषण किया जा रहा हैं। भारतीय जिला संघ के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को भी विघुत वितरण कंपनी ने परेशान करने की दृष्टि से एक नहीं कई बार अदालत सूचना पत्र भेजे गए। जबकि कई के नाम तो विद्युत कनेक्शन ही नहीं है। इसी तरह आष्टा जावर के सैकड़ों किसानों को परेशान करने के उददेश्य से मनमाने रूप से नोटिस भेजे गए तथा डराया जा रहा है कि लोक अदालत में समझौता करा राशि जमा नहीं की तो जेल जाना तय हैं। भारतीय किसान संघ मांग करता है कि स्थानीय अधिकारियों की मनमानी तथा बिजली कंपनी की तानाशाही से किसानों को राहत देकर मुक्त किया जाए। इसी मुददे को लेकर भारतीय किसान संघ आगामी 16 दिसंबर को भोपाल में जंगी धरना प्रदर्शन करेगा।